अनुषा दांडेकर ने 'बिग बॉस 15' में एंट्री की खबरों को बताया बकवास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: filmiobeat
बीते दिनों गपशप गली में यह चर्चा थी कि 'बिग बॉस 15' के घर में अनुषा दांडेकर की एंट्री होने वाली है। खबर थी कि वह शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। इसके बाद शो को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया था, क्योंकि करण कुंद्रा पहले ही शो में मौजूद हैं, जो अनुषा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। अब अनुषा ने इन खबरों को गलत बताया है।