अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। इसके बाद से ही दोनों के चाहने वाले बच्ची की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, सोशल मीडिया पर इनकी बेटी का नाम भी सजेस्ट किया जा रहा था। हालांकि, अब अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है।