कोरोना काल में अनुष्का ने गर्भवती व मां बनीं महिलाओं के लिए शेयर किया हेल्पलाइन नंबर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ सामाजिक कार्यों में वह अक्सर दिलचस्पी दिखाती हैं। हाल में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मिलकर कोविड रिलीफ के लिए फंड इकट्ठा करने को लेकर अनुष्का लाइम लाइट में बनी हुई थीं। अब कोरोना वायरस की इस महामारी में अनुष्का ने गर्भवती व हाल में मां बनीं महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शेयर किया है।