अनुष्का शर्मा ने शेयर की 'बेबी बंप' की PHOTO, विराट ने कही दिल छूने वाली बात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अनुष्का शर्मा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने 'बेबी बंप' की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'जीवन रचने के अनुभव से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में फिर आपके नियंत्रण में क्या है?' वहीं इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोहली ने लिखा, 'मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में.'