अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड में शुरू की 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग, तस्वीर आई सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और फिलहाल अब एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है। उन्होंने गणेश जी की एक तस्वीर शेयर करके लिखा- 'श्री गणेश चकदा एक्सप्रेस का शेड्यूल इंग्लैंड में शुरू'।
