2022 तक फिल्म सेट पर वापस नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका की करेंगी देखभाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। हाल में अनुष्का ने अपनी बेटी 'वामिका' की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में खबर आई थी कि बेटी को जन्म देने के तीन महीने बाद अनुष्का अपने काम पर लौट गई हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह अभिनेत्री 2022 तक फिल्मों के सेट पर वापस नहीं आएंगी।