एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं अनुष्का, तीनों खानों के साथ कर चुकी हैं काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
1 मई 1988 को अयोध्या की आर्मी फैमिली में जन्मीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 35वां बर्थडे मना रही हैं। वह शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। लेकिन 2007 में पहली बार उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई 'रब ने बना दी जोड़ी थी। उन्होंने शाहरुख के अलावा सलमान और आमिर के साथ भी काम किया।
