पिता के साथ गाना बनाना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना, चंडीगढ़ के घर को कर रहे मिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अपारशक्ति खुराना ने हालिया बताया कि सबसे ज्यादा घर की जो बात मुंबई में याद आती थी वह थी कि मैं, भाई आयुष्मान खुराना और पापा मिलकर संगीत में वक्त बिताते थे। पापा बांसुरी बजाते थे। हालांकि बांसुरी छोड़े हुए उन्हें 12 साल हो गए हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि वह मेरे गानों में शामिल हों। हालांकि उनकी और मेरी पसंद अलग है। लेकिन ऐसा गाना बनाना होगा जो दोनों की पसंद का हो।
