म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की बेटी खतीजा ने की रियासदीन रियान से शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर रियासदीन रियान संग शादी की। म्यूजिक कंपोजर ने फोटो शेयर कर जानकारी दी। तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर साथ बैठे दिखे। वहीं एआर रहमान बेटी के पीछे खड़े हैं। रहमान के दामाद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। इससे पहले खतीजा के बर्थडे पर उनकी सगाई हुई थी। तब खतीजा ने जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
