Film 99 Songs के इवेंट में 'हिंदी' बोलने पर एआर रहमान ने जताई थी आपत्ति, अब दी सफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Film 99 Songs के प्रमोशन में एंकर ने न्यूकमर एहान भट्ट का हिंदी में स्वागत किया तो ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने उन्हें ट्रोल किया था। एंकर ने कहा था- 'एहान भट्ट, चेन्नई में आपका हार्दिक स्वागत करती हूं।' एंकर के बोलते ही रहमान ने बोला, 'हिंदी'? ऑडियंस ये सब देखकर हंसने लगी। अब संगीतकार ए.आर. रहमान ने इस मामले में सफाई दी कि वो सिर्फ एक मजाक था।
