x

आर्ची सिंह 'मिस ट्रांस इंटरनेशनल' की सेकेंड रनर अप रहने वाली पहली भारतीय बनीं

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbytes

ट्रांसजेंडर मॉडल आर्ची सिंह कोलंबिया में आयोजित 'मिस ट्रांस इंटरनेशनल 2021' प्रतियोगिता की सेकेंड रनर अप रहने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। एक साधारण ट्रांसजेंडर महिला से लेकर साउथ अमेरिका के कोलंबिया में 'मिस ट्रांस इंटरनेशनल' में भारत का प्रतिनिधत्व करने वाली 22 वर्षीया मॉडल आर्ची की कहानी काफी रोमांचित करने वाली रही हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद आर्ची ने आम भारतीयों सहित ट्रांसजेंडर समुदाय को गौरवान्वित महसूस करने का मौका दिया है।