खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विजेता बने अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका रहीं फर्स्ट रनर अप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
कलर्स टीवी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फिनाले रविवार रात समाप्त हुआ। अर्जुन बिजलानी शो के विजेता रहे। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप रहीं। जबकि विशाल आदित्य सिंह सेकेंड रनर अप रहे। अर्जुन को विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक कार मिली है। टॉप-5 में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य और श्वेता तिवारी पहुंचे थे।
