'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता बने अर्जुन बिजलानी, पत्नी ने शेयर की फोटोज़ और वीडियोज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmibeat
इस हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी 11' का विजेता अनाउंस होगा। लेकिन फिनाले से पहले ही शो के विनर का नाम सामने आया। दरअसल, सुबह से ही सोशल मीडिया पर ये खबरें हैं कि खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी बने हैं, लेकिन अब अर्जुन की पत्नी शिवामी ने कुछ फोटोज़ और वीडियो शेयर करके इस पर मुहर लगा दी है। ट्रॉफी को अर्जुन और उनकी पत्नी अपने हाथ में पकड़े दिख रहे हैं।
