अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अर्जुन कपूर फिल्म जगत में परिचय के मोहताज नहीं हैं। काफी कम समय में इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अर्जुन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अर्जुन निर्देशक अजय बहल की आगामी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी प्रेम कहानी पर केंद्रित होगी।