गोविंदा के साथ होता अर्जुन कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, अभिनेता ने किया खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 2012 में उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मजेदार बात यह है कि अर्जुन को 'इश्कजादे' से पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिल गया था। उन्होंने गोविंदा की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' की शूटिंग भी कर ली थी। बाद में फिल्म से उनके सीन को हटा दिया गया था। अर्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में इस संबंध में खुलासा किया है।