x

इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं अर्जुन-मलाइका

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ibtimes

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इस पर कपल का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।