अर्जुन रामपाल फिर बनेंगे पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला एक बार फिर प्रेगनेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स एक बार फिर प्रेगनेंट हैं। गैब्रिएला दूसरी बार अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इससे पहले दोनों का एक बेटा है। उनके बेटे का नाम अरिक रामपाल है। गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी की जानकारी दी। बता दें, अर्जुन रामपाल जल्द ही तेलुगू अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' में दिखेंगे। इससे पहले, वह कंगना रनौत स्टार 'धाकड़' में दिखे थे।
