रेप केस में प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: NewsBytes
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल में एक महिला ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। एक मलयालम अभिनेत्री ने कहा था कि विजय ने उनका बलात्कार किया है। इसके बाद मनोरंजन जगत में काफी बवाल मचा था। अब इस मामले में विजय पर शिकंजा कसने की कोशिश की गई है। प्रोड्यूसर विजय के खिलाफ कोर्ट ने एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।