अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में फिर राम बनेंगे अरुण गोविल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुण गोविल 36 साल बाद एक बार फिर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। रामायण के राम यानी अरुण गोविल अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। मेकर्स को राम के किरदार के लिए अरुण गोविल से ज्यादा दर्शकों के बीच पॉपुलर चेहरा नहीं मिला। अक्षय कुमार भी चाहते हैं कि राम का किरदार अरुण गोविल निभाएं।
