अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन, 'रामायण' में निभाया था रावण का किरदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
रामानंद सागर कृत 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन हुआ। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबियत खराब थी, हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। बता दें 5 अक्तूबर को रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
