ड्रग्स केस: आर्यन को फिर नहीं मिली जमानत, आज फिर होगी मामले में सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmibeat
आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से कल फिर जमानत नहीं मिली। उनके केस की पैरवी मुकुल रोहतगी, अमित देसाई और सतीश मानशिंदे कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी इस केस की सुनवाई हुई थी। आज एक बार फिर इस मामले में सुनवाई होगी। स्थिति साफ नहीं है कि आर्यन को जमानत मिलेगी या नहीं। बता दें आर्यन को एसीबी ने क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में न्यायिक हिरासत में रखा है।
