आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, अभी ऑर्थर रोड जेल में ही रहना होगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर फैसला आ चुका है। आर्यन खान को सेशंस कोर्ट से भी जमानत नहीं मिली और उन्हें अभी ऑर्थर रोड जेल में रहना होगा। आर्यन के अलावा मुनमुन धनेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका भी खारिज हो गई है। मुंबई सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। आर्यन के वकीलों का कहना है कि वो अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
