शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली ग्रैजुएशन की डिग्री, तस्वीर वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आर्यन खान ने 2020 में डिग्री ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन से ग्रेजुएशन की। रविवार को आर्यन को डिग्री मिली। जिसकी तस्वीर वायरल हुई। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से पढ़ाई की। आर्यन तस्वीर में ब्लैक रोब पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने हाथ में डिग्री ले रखी है। उनका पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान लिखा है। बकौल शाहरुख, आर्यन फिल्म निर्माण करना चाहते हैं।
