NCB की हिरासत में रातभर रोते रहे आर्यन खान, शाहरुख से भी कराई गई फोन पर बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गए हैं। बता दें कि पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। इस दौरान पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से भी उनकी बात कराई गई।
