बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार आर्यन खान, लेकिन एक्टिंग नहीं इस प्रोफेशन से करेंगे शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Masala
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। लेकिन, वे बतौर एक्टर नहीं, राइटर डेब्यू करेंगे। उनके पास फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में बैचलर डिग्री है। आर्यन एक वेब सीरीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत कर रहे हैं। वो एक फीचर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्माण उनके पिता शाहरुख की 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' द्वारा किया जाएगा।
