आर्यना सईद की अपील, 'सुपरपॉवर देश रोकें पाक की फंडिंग, तालिबानियों को दे रहा ट्रेनिंग'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अफगानिस्तानी पॉप स्टार आर्यना सईद ने कहा कि तालिबान के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। ये सब जानते हैं कि पाकिस्तान ने ही तालिबानी आतंकियों को ट्रेनिंग दी। उनके बेस कैंप भी पाकिस्तान में हैं। मैं दुनिया के सुपरपॉवर देशों से अपील करती हूं कि पाकिस्तान को फंड न दें, उसके फंड पूरी तरह से रोक दें। क्योंकि, पाकिस्तान उस पैसे से तालिबान और आतंक को बढ़ावा दे रहा है।
