आशा भोसले होंगी महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित, लता मंगेशकर ने जाहिर की खुशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार समिति की बैठक में कल ये फैसला लिया गया। खुशी जाहिर करते हुए लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, 'नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ। मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।'
