जन्मदिन विशेष: पद्मश्री सम्मानित आशा पारेख ने जीवनभर नहीं की शादी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
आगामी 2 अक्टूबर से पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित एक्ट्रेस आशा पारेख 78 साल की होने जा रही हैं। साल 1959 से लेकर 1973 आशा पारेख बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रहीं लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। दरअसल आशा डायरेक्टर नारिस हुसैन से प्यार करती थीं लेकिन वह शादीशुदा थे और एक्ट्रेस नहीं चाहती थी कि वह कोई घर तोड़ने वाली औरत बनें। इसलिए उन्होंने सिंगल रहना पसंद किया और अपनी पूरी जिंदगी ऐसे ही गुज़ार रही हैं।
