'आश्रम' ने बढ़ाई बॉबी देओल और प्रकाश झा की मुश्किलें, जोधपुर कोर्ट ने भेजा नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी सुपरहिट वेब सीरीज 'आश्रम' काफी समय से विवादों में फंसी हुई है। इसके बावजूद इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। हालांकि, दूसरी ओर इस कारण कई लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसके चलते अब जोधपुर की एक अदालत ने बॉबी देओल और प्रकाश झा को नोटिस जारी किया है। इस पर सुनवाई अगले साल 11 जनवरी को की जाएगी।