x

अश्विनी अय्यर तिवारी 'फाडू' के साथ करने जा रही हैं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी बहुत जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह सोनी लिव की सीरीज 'फाडू' का निर्देशन करने वाली हैं। 'निल बट्टे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी फिल्मों से अश्विनी को बॉलीवुड में पहचान मिली है। हाल में उनकी फिल्म 'पंगा' के लिए कंगना रनौत को एक्टिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। अब 'फाडू' के जरिए दो अलग सोच वाले पात्रों के बीच एक गहरी प्रेम कहानी को प्रस्तुत किया जाएगा।