इंडियन शॉर्ट फिल्म टिंडे को मिला इंटरनेशनल सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यू जर्सी इंडियन एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार फिल्म टिंडे को मिला है। इसके साथ ही इसी शॉर्ट फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अश्विनी कलसेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दानिक रेंजु की अंग्रेजी भाषा की फिल्म द इल्लीगल को मिला है। वहीं फीचर फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार स्कैम 1992 के एक्टर प्रतीक गांधी ने जीता है।
