इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति पर बनेगी बायोपिक, यह निर्देशक लिख रही है पटकथा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के चलते इन दिनों निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति की बायोपिक पर पटकथा लिख रही हैं। लॉकडाउन से पहले वह 5 दिन बेंगलुरू में रही थी, जहां पर उन्होंने सुधा मूर्ति के साथ वक्त बिताया और अब उनके वॉलपेपर तक में सुधा की तस्वीर है। इतना ही नहीं अश्विनी आजकल एक थ्रिलर उपन्यास भी लिख रही हैं। हालांकि वह इस पर कोई मूवी नहीं बनाएंगी।
