अश्विनी अय्यर करेंगी हिमांशु राय और देविका रानी के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अश्विनी अय्यर अब गुजरे दौर की एक्ट्रेस देविका रानी और एक्टर हिमांशु राय के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगी। देविका ने दमदार अदाकारी से खास छाप छोड़ी। जबकि उनके पति हिमांशु भारतीय सिनेमा के अग्रदूतों में से एक थे। 1934 में दोनों ने 'बॉम्बे टॉकीज' की स्थापना की, जो भारत का पहला पेशेवर फिल्म स्टूडियो था। अश्विनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक स्टूडियो से करार किया है।
