अभिनेत्री एशिया अर्जेंटो ने रॉब कोहेन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, निर्देशक ने आरोप नकारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इतालवी अभिनेत्री-निर्देशक एशिया अर्जेंटो ने “द फास्ट एंड द फ्यूरियस” के निर्देशक रॉब कोहेन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोहेन ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया। अगली सुबह वो बिस्तर पर नग्न पड़ी थीं। कोहेन के प्रवक्ता ने अभिनेत्री के दावों को झुठलाया। अर्जेंटो ने आत्मकथा ‘एनाटॉमी ऑफ़ ए वाइल्ड हार्ट’ में कोहेन के खिलाफ आरोपों का उल्लेख किया है, जो मंगलवार को इटली में रिलीज़ होगी।
