एशियन पेंट्स ने वन नेशन वन वॉइस गीत के जरिए किया पीएम केयर्स फंड को सपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
एशियन पेंट्स ने 'वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम्' गीत में प्रमुख प्रायोजक बनकर पीएम केयर्स फंड को सपोर्ट किया। गाना बीते रविवार लॉन्च हुआ। गाना उन कोरोना योद्धाओं को समर्पित है, जो दिन-रात राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं। गीत के लिए देश के 200 से ज्यादा मशहूर गायकों ने 14 भाषाओं में आवाज दी। सभी गायक ISRA से जुड़े हैं।
