'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान को याद आए बड़जात्या और भंसाली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुंबई में एक कार्यक्रम में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस दौरान सलमान ने कहा कि यह फिल्म सूरज बड़जात्या और संजय लीला भंसाली की फिल्मों का मिश्रण है। शहनाज गिल ने कहा कि सलमान के साथ काम करना उनकी मां का सपना था। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
