बनेगी अटल जी की बायोपिक, 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood ki baten
अटल बिहारी वाजपेयी जी की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' का ऐलान हुआ। जिसे बनाने के लिए विनोद भानुशाली और संदीप सिंह एक साथ आए हैं। फिल्म किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' का रूपांतरण होगी। फिल्म में उनके बचपन, कॉलेज और राजनेता बनने तक की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा। ये अटल जी की 99वीं जयंती के अवसर पर क्रिसमस 2023 को आएगी।
