अटलांटा रैपर ट्रबल की गोली मारकर हत्या, लाश उनके अपार्टमेंट में ही पाई गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Independent
अमेरिका के जॉर्जिया में अटलांटा रैपर ट्रबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रैपर की लाश उनके अपार्टमेंट में ही पाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकडेल काउंटी शेरिफ की प्रवक्ता जेडीडिया कैंटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रैपर ट्रबल का असली नाम मारियल सेमोंटे ऑर था। 34 वर्षीय रैपर की लाश लेक सेंट जेम्स अपार्टमेंट में रविवार तड़के 3:20 बजे जमीन पर पड़ी मिली।
