x

'एवेंजर्स एंडगेम' के डायरेक्टर्स ने किया धनुष को साइन, क्रिस इवांस के साथ आएंगे नजर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

अभिनेता धनुष के हाथ हाल ही में एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। दरअसल, उन्हें जल्द ही नेटफ्लिक्स की अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'द ग्रे मैन' में देखा जाने वाला है। इसका निर्देशन 'एवेंजर्स एंडगेम' फेम डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स एंथनी और जो रूसो करेंगे। फिल्म में अब धनुष को लेकर आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है। इसमें उनके अलावा 'कैप्टन अमेरिका' के नाम से मशहूर क्रिस इवांस और अभिनेता रयान गॉस्लिंग भी लीड रोल में दिखेंगे।