आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' 17 सितंबर को होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाओं के लिए चर्चा में बने रहते हैं। वह पात्रों को बेहद सलीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होंने अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म 'अनेक' से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आयुष्मान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इसी साल 17 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।