आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान ने मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 19.3 करोड़ रुपये में घर खरीदा है। खबरों की मानें तो आयुष्मान ने विंडसर ग्रांडे रेसिडेन्सेस की 20वीं मंजिल पर अपना नया आशियाना तलाशा है। यह अपार्टमेंट 4,027 वर्ग फुट में फैला हुआ है। साथ ही इसमें चार कारों के पार्किंग का स्पेस भी उपलब्ध है। उनका यह नया घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित है।