आयुष्मान खुराना का शायराना अंदाज, बोले- अपने अंदर के उजाले को जिंदा रखना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। उनके सामने कैमरा भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, "खो जाएगी इन नकली टिमटिमाती बत्तियों की रोशनी कभी..अपने अंदर के उजालो को जिंदा रखना"।
