विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक में आयुष्मान खुराना निभा सकते हैं मुख्य किरदार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों को अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल हुई है। देश की महत्वपूर्ण शख्सियतों पर बनी बायोपिक फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल में देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म बनने की खबर सामने आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे। खबरों की मानें तो इस बायोपिक फिल्म में मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना को सावरकर के किरदार में देखा जा सकता है।