'एक्शन हीरो' में जयदीप के साथ आयुष्मान खुराना का होगा मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आयुष्मान खुराना, आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वे इसमें जयदीप अहलावत से मुकाबला करते दिखेंगे। ये एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म के साथ आयुष्मान एक्शन जॉनर में कदम रखेंगे। फिल्म में एक्शन करने के लिए आयुष्मान को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। फिल्म को यूके में शूट किया जाएगा। शूटिंग दिसंबर में होगी। फिल्म को अनिरुद्ध अय्यर गणपति निर्देशित करेंगे।
