फिल्म 'अनेक' में आयुष्मान खुराना के साथ नहीं होगी कोई हीरोइन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फिल्म 'अनेक' आयुष्मान खुराना की चर्चित फिल्मों में से एक है। पिछले काफी समय से दर्शक यह जानने को बेताब थे कि इस फिल्म में आयुष्मान की जोड़ी किसके साथ बनेगी पर अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक आयुष्मान के फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में कोई हीरोइन नहीं होगी। इसकी कहानी कुछ इस तरह से बुनी गई है, जिसमें हीरोइन का कोई रोल नहींं है।