आयुष्मान थेम्स नदी पर कर रहे फिल्म "एन एक्शन हीरो" की शूटिंग, साझा की तस्वीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आयुष्मान खुराना अपनी पहली एक्शन ड्रामा फिल्म "एन एक्शन हीरो" की शूटिंग लंदन की फेमस थेम्स नदी पर कर रहे हैं। हालिया अभिनेता ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो नदी पर शूटिंग करते दिख रहे हैं। अनिरुद्ध अय्यर फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि निर्माण टी-सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले जारी है। डॉक्टर जी, अनेक उनकी आने वाली फिल्में हैं।
