दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों को जमीन पर बैठे देख डायरेक्टर राजामौली हैरान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुविधाओं की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह गुरुवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे लुफ्थांसा की फ्लाइट से हवाईअड्डे पर उतरे और लोगों को फर्श पर बैठे देख हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने निकास द्वार के पास कुत्तों को भी देखा।
