शनाया कपूर का बैली डांस वीडियो वायरल, फैंस बता रहे बी-टाउन की अगली डांस दिवा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द करन जौहर की कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन के बैनर तले बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इससे पहले वो अपने डांस को लेकर चर्चाओं में है। हालिया उनका अपनी डांस इंस्ट्रक्टर संजना मुथ्रेजा के साथ एक बैली डांस वीडियो वायरल हो रहा है। शनाया ने बियोंसे और शकीरा के ट्रैक 'ब्यूटीफुल लायर' पर परफॉर्मेंस का वीडियो साझा किया। उनका डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बी-टाउन की अगली डांस दिवा बताया।
