'बालिका वधू' फेम सुरेखा सीकरी का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'दादी सा' का किरदार निभाने वाली राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हुआ। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
