धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में फसी तांडव, डायरेक्टर के खिलाफ लीगल नोटिस जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
15 जनवरी को प्राइम पर रिलीज हुई तांडव वेब सीरीज अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल सीरीज के एक सीन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष दुबे ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर और अमेजन को लीगल नोटिस भेज दिया है। साथ ही ट्विटर पर फिलहाल #BanTandavNow दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रहा है। दरअसल माना जा रहा है कि तांडव दलित विरोधी है और हिंदुओं के खिलाफ सांप्रदायिक घृणा से भरी हुई है।
